पहाड़ का दर्द: गर्भवती महिला ने मृत बच्चे को दिया जन्म, खुद भी दम तोड़ दिया

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर निवासी गर्भवती महिला ने पहले मृत बच्चे को जन्म दिया और फिर भी खुद भी दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल बागेश्वर में प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद गंभीर हालत में महिला को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

आठ माह की गर्भवती 22 वर्षीय सोनी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुग नाकुरी तहसील के बाफिला गांव से बागेश्वर आई हुई थी। महिला का पति राजन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार रात को तबीयत बिगड़ने पर महिला को लेकर परिजन बागेश्वर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला का रक्तस्राव तेज हो गया। डॉक्टरों ने महिला को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल रेफर किया। रात करीब एक बजे महिला को बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page