पदमपुरी के युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाई

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक मजदूर ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भदईपुरा स्थित शांति कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र दीवान राम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह मूल रूप से नैनीताल के अक्सोड़ा, पदमपुरी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो संतोष को पंखे के सहारे फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। लोगों की मदद से उसे नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page