हमर संस्कृति हमर त्यार प्रतियोगिता में प्रेंकिता, प्रियांशु रहे प्रथम

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार को डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल श्यामखेत में एरो फाउंडेशन के तत्वाधान में पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष हितेश साह ने हमर संस्कृति हमर त्यार के कला प्रतियोगिता के विजेताओ और प्रतिभागी बच्चो को पुरस्कृत कर प्रमाणपत्र दिए। गया। जूनियर वर्ग में प्रेंकिता तिवारी प्रथम, मयंक जोशी द्वितीय व अनामिका आर्य तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में प्रियांशु पाण्डे प्रथम, वरुण कुमार द्वितीय, कनिका गुणवंत तृतीय रही। प्रधानाचार्य आशीष पाण्डे ने विजेता बच्चो को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रधानाचार्य आशीष पाण्डे, फाउंडेशन अध्यक्ष हितेश साह, कोषाध्यक्ष हिमांशु भट्ट, उपसचिव शशिकान्त, राहुल कुमार आर्य, इंद्रा जोशी, निर्मला भसौड़ा, सरस्वती साह, कविता धौनी, रीना सदाशंकर, अंजू आर्य, गुंजन आर्य आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला एवं पर्यावरण गीत प्रतियोगिता का होगा आयोजन, विद्यालयों के बच्चे करेंगे प्रतिभाग
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page