दोषापानी महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर करें

भवाली। पंडित पूर्णानंद तिवारी राजकीय महाविद्यालय, दोषापानी में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का क्रियान्वयन भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री भूपेंद्र मेहरा ने छात्र-छात्राओं को देवभूमि उद्यमिता योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल और नवाचार को पहचानने तथा उन्हें उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं अनुदानों का लाभ कैसे प्राप्त किया जाए, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. कविता पंत ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में योजना में पंजीकरण करने और इससे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अजरा परवीन द्वारा किया गया, जबकि संचालन डॉ. अनीता नेगी ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page