घंघरेटी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं राजस्व चौपाल का आयोजन

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट ब्लॉक के घंघरेटी गांव में दिनांक 16 जनवरी को निःशुल्क आंखों की जांच का शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर शिला नेत्रालय, रानीखेत की ओर से लगाया गया, जिसमें क्षेत्र के कई लाभार्थियों ने भाग लिया। जांच के दौरान जिन लोगों में गंभीर समस्या पाई गई, उन्हें आगे के उपचार के लिए रानीखेत रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

इस अवसर पर ग्रामीणों की जमीन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व विभाग की ओर से उपनिरीक्षक (पटवारी) प्रेमा बिष्ट एवं सागर बधानी उपस्थित रहे। चौपाल में ग्रामीणों ने खतौनी, भूमि रिकॉर्ड और अन्य जमीन से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

यह कार्यक्रम घंघरेटी ग्राम प्रधान प्रेमा देवी के प्रयासों से आयोजित किया गया, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना करते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की मांग की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page