अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार एक की मौत

ख़बर शेयर करें

भतरौंजखान में रविवार को अनियंत्रित कार क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

पुलिस के मुताबिक चालक गिरीश चंद्र पुत्र हरिराम उम्र 34 साल निवासी पनुआदोखन भतरौंजखान सोमवार को कार से सवारी छोड़ने के लिए गया था। वापसी में वाहन में पंकज शर्मा पुत्र नंदा बल्लभ निवासी सेक्टर फोर बी वसुंधरा गाजियाबाद मूल नखचूलाखाल भतरौंजखान और प्रकाश राम पुत्र हरी राम उम्र 48 साल निवासी भनौडी बासोट भतरौंजखान सवार थे। भतरौजखान के मझौड़-जाख मार्ग पर चालक गिरीश ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कार क्रैश बैरियर को तोड़ खाई में गिर गई। आसपास के लोगों की सूचना पर एसओ भतरौंजखान सुशील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

तब तक प्रकाश राम की मौत हो चुकी थी, जबकि घायल पंकज शर्मा को रानीखेत भेज दिया। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर भेज दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page