भवाली। भीमताल रोड़ स्थित मेहरागाँव में उमंग दा प्रिप्रेटरी स्कूल में एक दिन आमा बुबु के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षा अधिकारी चम्पा आर्या, शिक्षिका रंभा साह रही। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति कर अपने आमा बुबु का मन मोहा। पारंपरिक परिधान में कुमाऊँनी नृत्य किया। सभी आमा बुबु को श्रीमद भगवतगीता देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, एमडी आलोक तिवारी, प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, प्रगति जैन, आशीष पाण्डे, उमेश आर्या, कंचन साह, पूनम माला, निशा, प्रियंका, निकिता, सबीना आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें