ब्रेकिंग न्यूज::बेतालघाट में ग्राम प्रधान संगठन ने एक साथ इस्तीफे की दी चेतवानी

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट तहसील के तहसीलदार को ज्ञापन दे कर की कार्यवाही की मांग

बेतालघाट। बेतालघाट ब्लॉक में एक बार फिर से रिवर ट्रेनिंग का कार्य शुरू होने जा रहा है जिसके चलते विकासखण्ड के ग्राम प्रधान संगठन द्वारा द्वारा पूरे विकासखंड के ग्राम सभाओं पर अनदेखी का आरोप लगाया है, जिसमे ग्राम प्रधानों का कहना है कि बेतालघाट क्षेत्र में रिवर ट्रेनिंग के नाम पर अवैध खनन जोर पकड़ रहा है, वही ग्राम प्रधान संगठन का कहना है कि अभी तक सरकार द्वारा आपदा का पैसा तक नही दिया है ऊपर से ग्राम सभा मे रिवर ट्रेनिंग का कार्य कराया जा रहा है, जिसमे किसी भी ग्राम सभा के लोगो से बिना पूछे ही अनुमित दे गयी है जो समझ से परे है,

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

वही रिवर ट्रेनिंग होने से ग्राम सभा में रास्ते, खड़ंचे, दीवार तथा सडको पर भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है, ऊपर से मन माने ढंग से अपने चहितों को खनन करवा रही है,

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में जाम पर अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक मार्गों का बनेगा प्लान

वही ग्राम प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष कन्नू गोस्वामी ने सीधे तौर पर चेतवानी दी है कि सरकार द्वारा मनमानी की गई तो आंदोलन के साथ साथ सभी ग्राम प्रधानों द्वारा सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

इज़ दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज पलड़िया, उपाध्यक्ष कन्नू गोस्वामी, ग्राम प्रधान के प्रदेश सचिव शेखर दानी, प्रधान रोहित तिवारी, प्रधान कुन्दन नेगी, प्रधान हरीश आर्य, प्रधान अर्जुन जलाल, प्रधान मदन दरमवाल, प्रधान रेनू देवी, इत्यादि प्रधान मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page