भवाली। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द पाण्डे के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी बेतालघाट द्वारा एडीओ पंचायत ओमवीर सिंह एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट की उपस्थिति में राजकीय खाद्यान्न भंडार मेहरागांव का औचक निरीक्षण किया गया। जानकारी के अनुसार इस गोदाम से विकासखंड बेतालघाट के कुल 27 उचित दर विक्रेता संबद्ध हैं, जिनके माध्यम से क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाती है। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर के आधार पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न का स्टॉक सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी द्वारा कार्यालय अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया। जांच में पाया गया कि गोदाम से संबद्ध सभी उचित दर विक्रेताओं को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं केंद्र प्रभारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा जून माह तक का खाद्यान्न वितरित किया जा चुका है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने अवगत कराया कि पूर्व में गोदाम में गोविंद सिंह सिजवाली पूर्ति निरीक्षक एवं केंद्र प्रभारी के रूप में तैनात थे, लेकिन लगभग एक वर्ष पूर्व उनके सेवानिवृत्त होने के बाद यहां किसी पूर्ति निरीक्षक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। ऐसे में उन्हें अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर एआरओ हल्द्वानी दिव्या अहीन पाण्डे द्वारा 4 अप्रैल 2026 को गोदाम का वार्षिक भौतिक सत्यापन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी गई
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

