उज्वला में केवाईसी नहीं कराने पर सिलेंडर नही मिलेगा
भवाली। अब घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा। पहले जहां 21 दिन बाद गैस बुकिंग कराई जा सकती थी, वहीं अब नए नियम के तहत 25 दिन पूरे होने के बाद ही गैस बुकिंग संभव होगी।
गैस एजेंसी की प्रबंधक दीपा पाटनी ने बताया कि आईओसी के नए आदेशों के अनुसार यह व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और मांग के अनुसार सिलेंडरों की आपूर्ति लगातार वाहनों के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि उज्ज्वला योजना के तहत क्षेत्र में 1664 उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से 334 उपभोक्ताओं ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे उपभोक्ताओं को फोन के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है और ग्रामीण क्षेत्रो में करीब डेढ़ साल से केवाईसी के लिए कैम्प भी लगाए गए हैं। प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि उज्वला गैस कनेक्शन में बिना केवाईसी के गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा, इसलिए सभी उपभोक्ता जल्द से जल्द अपनी केवाईसी पूरी करा लें। वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर 933 रुपये में उपलब्ध है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 1973 रुपये में भरा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस की सप्लाई नियमित रूप से की जा रही है और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अपील करी है कि उपभोक्ता कार्यालय में आकर जल्द केवाईसी करा लें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

