नैनीताल मॉल रोड़ में अब हॉर्न बजाया तो, सीसीटीवी करेगा कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

नैनीताल शहर की माल रोड में एक अगस्त से वाहनों के हॉर्न बजाने पर लगाई जाने वाली पाबंदी को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक की।

इस दौरान तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित लगाए जाने के लिए पुलिस, परिवहन, राजस्व, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण और नगर पालिका की तैयातियों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि स्थानीय आम नागरिकों के साथ ही पर्यटकों और बाहरी लोगों को इसकी पूर्व से जानकारी हो, इसके लिए बृहद तौर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। ‘नो हॉर्न’ से संबंधित डिस्प्ले, साइन बोर्ड, फ्लैक्सी विभिन्न स्थानों में लगाए जाएं। शहर की स्वच्छता बनाए रखने व पर्यावरण और झील संरक्षण के लिए भी प्रेरित करने को लेकर बोर्ड लगाए जाएं। डीएम ने कहा कि एसडीएम जल्द ही स्थानीय व्यापार मंडल, समेत विभिन्न संगठनों व नैनीताल स्थित विभिन्न संस्थानों के साथ बैठक कर उनका सहयोग लेने को कहा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page