भवाली। मारुति सुजुकी के अधिकृत डीलर नैनीताल मोटर्स एरिना भवाली में बुधवार को नई ब्रीजा कार को विधिवत लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट और नगर पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने नई ब्रीजा का अनावरण किया। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने नई कार के फीचर्स की जानकारी ली।
नैनीताल मोटर्स के मैनेजर हिमांशु पंत ने बताया कि नई ब्रीजा को आधुनिक तकनीक, प्रीमियम फीचर्स और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। कार को खास तौर पर युवाओं और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि नई ब्रीजा में आरामदायक इंटीरियर के साथ ही आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिससे यह ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनती है।
उन्होंने बताया कि नई ब्रीजा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,39,900 रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार इस सेगमेंट में कीमत को प्रतिस्पर्धी रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और ग्राहकों को कार की खूबियों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या, मनोज तिवारी, मैनेजर हिमांशु पंत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विनोद जोशी, विमल कुमार, गौरव पांडे, संजय जोशी नन्ना, नवीन क्वीरा सहित नैनीताल मोटर्स के कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

