नेताजी यूजर चार्ज भर दो नही तो नही लड़ पाओगे निकाय चुनाव

ख़बर शेयर करें

-यूजर चार्ज नही दिया तो नही मिलेगा अनापत्ति पत्र

-नगर पॉलिका 350 को कर रही नोटिस जारी

भवाली। नगर पॉलिका निकाय चुनाव लड़ने वालों के लिए खास खबर है। अगर यूजर चार्ज जमा नही किया है तो जल्द कर लो नही तो नही लड़ पाओगे चुनाव। जी हां नगर पॉलिका लोगो से यूजर चार्ज वसूल नही कर पा रही थी। जिसको लेकर पूर्व में एसडीएम के साथ बैठक कर यूजर चार्ज वसूलने को निर्णय लिया गया है। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नगर में 2273 परिवार है। एक परिवार से 30 रुपये यूजर चार्ज लिया जाता है। फरवरी 2021 से यूजर चार वसूला जा रहा है, लेकिन पूरा चार्ज वसूल नही हो पा रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान पालिका को उठाना पड़ता है। एक महीने में 50 हजार से अधिक यूजर चार्ज वसूलना होता है, सिर्फ 30 हजार वसूला जा रहा है। पूर्व में बेठक में निर्णय लिया गया है कि यूजर चार्ज नही देने पर व्यक्ति को अनापत्ति पत्र किसी प्रकार का पॉलिका नही देगी। यूजर चार्ज देने के बाद में ही पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 350 लोगो को चिन्हित कर फिलहाल नोटिस जारी किया जा रहा है। लोगो ने समय पर चार्ज नही भरा तो भू राजस्व की भांति वसूला जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी को अपनी आख्या प्रेसित कर दी जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page