लापरवाही::भवाली घोड़ाखाल तिराहे में बीच सड़क डामर मशीन खड़ी कर गए ठेकेदार साहब, अब लग रहा हर दिन भर जाम

ख़बर शेयर करें
  • भवाली घोड़ाखाल तिराहे पर लोनिवि ठेकेदार की लापरवाही से लग रहा लंबा जाम

भवाली। पर्यटन सीजन के दौरान भवाली घोड़ाखाल तिराहे पर लोनिवि ठेकेदार की लापरवाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क निर्माण कार्य के बाद ठेकेदार द्वारा डामर मशीन को बीच सड़क पर ही छोड़ दिए जाने से क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों, यात्रियों और पर्यटकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है। आस पास स्कूल, एयर फोर्स, उजाला अकादमी है। फिर भी ठेकेदार मशीन हटाने तैयार नही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से मशीन सड़क पर है। सड़क पर खड़ी डामर मशीन के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है और तिराहे पर अक्सर लंबा जाम लग रहा है। पर्यटन सीजन होने के कारण क्षेत्र में वाहनों का दबाव पहले से ही अधिक है, ऐसे में सड़क के बीचोंबीच खड़ी मशीनें समस्या को और गंभीर बना रही हैं। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा ठेकेदार को कई बार मशीन हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद मशीनें अब तक नहीं हटाई गई हैं। ठेकेदार की इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मशीन नहीं हटाई गई तो जाम की समस्या और बढ़ सकती है। जाम के कारण पर्यटक और यात्री घंटों सड़क पर फंसे रहने को मजबूर हैं। कई बार आवश्यक कार्यों से आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अपर सहायक अभियंता कमल पाठक ने बताया कि ठेकेदार को मशीन हटाने के लिए कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर ठेकेदार को तत्काल मशीन हटाने के लिए कहा जाएगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क से मशीनों को शीघ्र हटाकर जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page