खेलों के महत्व पर एनसीसी कैडेटों को किया प्रेरित

ख़बर शेयर करें

भवाली। 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल द्वारा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तहत रविवार को खेलों के महत्व विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कुमाऊं एवं नागा रेजिमेंट सेंटर, रानीखेत के बॉक्सिंग कोच सूबेदार दिलीप पौड़ी ने कैडेटों को संबोधित किया। अपने संबोधन में खेलों के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेटों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अपने खेल अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। वर्तमान में राष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच के रूप में कार्यरत सूबेदार पोरी ने कैडेटों को खेलों में समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ उत्कृष्टता हासिल करने का संदेश दिया। व्याख्यान के दौरान कैडेटों ने खेलों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताते हुए प्रतिभागियों ने कहा कि इससे उन्हें खेलों के माध्यम से जीवन में सफलता और अनुशासन का महत्व समझने का अवसर मिला।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page