नैनीताल विधायक ने भूस्खलन क्षेत्र का दौरा कर मुख्यमंत्री से फोन प्रंकि बात

ख़बर शेयर करें

विधायक सरिता आर्या ने मंगलवार को नगर के निकटवर्ती आलू खेत मैं भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण कर लोगों से बातचीत की इस दौरान वहां के लोगों ने विधायक को भूस्खलन की जानकारी दी l क्षेत्र के लोगों ने बताया की अनेक बार जिला प्रशासन को ज्ञापन भी दिए गए लेकिन आज तक इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया गया पिछले वर्ष भी इसी जगह भूस्खलन हुआ था तब भी क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन को बताया था और इस वर्ष फिर से क्षेत्र में भूस्खलन आने से 1 दर्जन से अधिक परिवार भूस्खलन से प्रभावित हो गए हैं लोगों ने विधायक से शीघ्र यहां काम शुरू करने की मांग की l विधायक सरिता आर्या ने लोगों की बातों को सुनने के बाद तत्काल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट का काम शुरू कर दें जिससे कि आगे को भूस्खलन ना हो सके इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट विधायक प्रतिनिधि मनोज जोशी, बहादुर सिंह रौतेला धीरज कुमार विजय कुमार समेत अनेक लोग मौजूद थे l

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page