नैनीताल जिले में कल शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल, बारिश का रेड अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें

मौसम विभाग द्वारा नैनीताल जिले के लिए लिए नौ जुलाई को जारी किया गया बारिश के रेड एलर्ट को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्व्याल ने जिले के शासकीय , अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में कर शनिवार को अवकाश घोषित किया । मौसम विभाग , देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 9 जुलाई ( शनिवार ) को नैनीताल जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ – साथ कहीं – कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है । मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्व्याल ने 9 जुलाई ( शनिवार ) को जनपद के समस्त शासकीय , अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में ( कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं ) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक , समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने – अपने विद्यालयों , कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page