मुसेवाले के हत्यारोपी की जेल में मौत, कैदियों में खूनी संघर्ष

ख़बर शेयर करें

पंजाब के तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब केंद्रीय कारागार में रविवार को कैदियों में खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारोपी गैंगस्टर मनदीप सिंह ‘तूफान’ और मनमोहन सिंह ‘मोहना’ की मौत हो गई। उनका एक साथी केशव गंभीर है। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि मारे गए गैंगस्टर अन्य आरोपों का भी सामना कर रहे थे। मनदीप सिंह बटाला जबकि मनमोहन सिंह मानसा का रहने वाला था। केशव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तरनतारन के एमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. जगजीत सिंह ने कहा कि रविवार को जेल से लाए गए तीन घायलों में दो की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा जिले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page