धारदार हत्यार से माँ बेटी की हत्या, गला रेतकर की गई हत्या

ख़बर शेयर करें

फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नगर के काशीपुर में मां बेटी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या से हड़कम्प मच गया । काशीपुर में आज सुबह सनसनीखेज वारदात करते हुए अल्ली खां मोहल्ले में मां बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी । आरोपी वारदात को अंजाम देकर खुद थाने पहुंच गया । इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है । जानकारी के मुताबिक काशीपुर के अल्ली खां मोहल्ला में ननिया 45 पत्नी रईस अपनी बेटी शिबा 22 वर्ष के साथ रहती है । ननिया का पति और उसका बेटा दुबई में काम करते हैं । गुरुवार की सुबह स्थानीय निवासी सलमान धारदार हथियार लेकर ननिया के घर के पास पहुंचा । जहां उसने पहले सड़क पर ही शिबा की गला रेतकर हत्या कर दी । उसके बाद खून से सना हथियार लेकर घर में जा घुसा और ननिया का भी गला रेत दिया ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page