भवाली। शनिवार को नगर पालिका परिषद भवाली के अध्यक्ष पंकज आर्य ने नगर के सेनेटोरियम, दुगई स्टेट, रामगढ़ रोड सहित विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त स्थानों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त दीवारों, नालियों एवं अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर में जहां-जहां बारिश से नुकसान हुआ है, वहां जल्द आवश्यक कार्य कराए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बरसात के दौरान नगरवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं मरम्मत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
इस अवसर पर मनोज तिवारी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

