भीमताल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 26 आवेदनों का मौके पर निस्तारण
भीमताल।
शासन के निर्देशों के क्रम में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को न्याय पंचायत सांगुडीगांव अंतर्गत विकास खंड भीमताल के सभागार कक्ष में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन को दी गई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने शिविर में पहुंचकर विभागीय कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान न्याय पंचायत की विभिन्न ग्राम पंचायतों से राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं नए राशन कार्ड बनाए जाने से संबंधित कुल आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 26 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि एक आवेदन पर कार्यवाही गतिमान है।
न्याय पंचायत सांगुडीगांव के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर लाभ उठाया। इस दौरान कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका तत्काल निराकरण किया गया।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से अपील की कि सभी राशन कार्ड धारक अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से 30 जनवरी तक अपने संबंधित उचित दर विक्रेता की दुकान पर राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर पूर्ण करा लें।
शिविर में क्षेत्रीय विधायक भीमताल राम सिंह केड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

