मुक्तेश्वर पुलिस का नशे पर वार, चार पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
भवाली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार पेटी अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में सोमवार को मुक्तेश्वर पुलिस टीम गहना मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब 8 पीएम की दो पेटी, किन्नु देशी शराब की एक पेटी और टेट्रा पैक अंगूर देशी शराब की एक पेटी बरामद की। आरोपी की पहचान विमल सिंह पुत्र वेदप्रकाश निवासी गुनियालेख, धारी, थाना मुक्तेश्वर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुक्तेश्वर में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक मंदाकिनी राणा, हेड कांस्टेबल जीवन नाथ गोस्वामी और कांस्टेबल बृजेश नयाल शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

