हर दिन फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने के मामले बढ़ने से समाज में इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हल्द्वानी में एक महिला ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के मायके वालो ने बेटी की हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शुक्रवार देर गौजाजाली में एक महिला ने ससुराल में फांसी लगा ली थी। महिला के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 10 साल का है। शनिवार सुबह युवक ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। उसने परिजनों के साथ जब तक दरवाजा खोला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का मायका बिहार में है और पति हल्द्वानी में ठेला चलाता है। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना दी तो उन्होंने बेटी की हत्या का शक जताया है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। आगे तहरीर के बाद करवाई की जाएगी।



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें