भवाली में चित्रकला प्रतियोगिता में सौ से अधिक छात्र छत्राओ ने लिया भाग

ख़बर शेयर करें

भवाली। हार्ट ऑफ हिमालय उत्तराखंड के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका हॉल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजक प्रियंका जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में आयोजित की गई। इसमें भवाली क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं हरित पृथ्वी जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर नगर पालिका हॉल में नैनीताल के वरिष्ठ रंगकर्मी ब्रजमोहन जोशी द्वारा पर्यावरण विषयक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे लोगों ने सराहा। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाते हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज कुमार, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष खजान भट्ट, खष्टी बिष्ट, प्रकाश आर्य, सुजान रजवार, खष्टी बिष्ट, कंचन साह, नंदकिशोर पांडेय, सुनील कुमार, रॉयल बाल्मीकि के जिलाध्यक्ष अंकित कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, सुजान सिंह रजवार, नवीन क्वीरा, ललित भट्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page