ग्राफिक एरा भीमताल के 300 से अधिक छात्रों का पासआउट से 8 महिने पहले ही प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्लेसमेंट परंपरा को कायम रखते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2026 बैच के 300 से अधिक छात्रों का चयन पासआउट होने से पहले ही देश-विदेश की जानीमानी मल्टीनेशनल कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर हो चुका है। यह उपलब्धि छात्रों के अंतिम वर्ष के आधे से भी कम समय में हासिल होना संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता ओर प्रशिक्षण प्रणाली की मजबूती को दर्शाता है।

इससे पहले 2025 बैच के छात्रों ने भी इस समय तक 200 से अधिक प्लेसमेंट हासिल किया था। अमेजन, बीजा, डेलाइट ओर इन्फोसिस जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन 2026 बैच के छात्रों ने अपने सीनियर्स के इस रिकार्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। छात्रों को अमेजन, गूगल, एटलैसियन, टेक महिन्द्रा, कोग्निजेंट, इन्फोसिस, एलटीआई माइंडट्री, टेलीपरफारमेंस, ग्लोबललॉजिक, कोडिंग निंजास, कोडिआस, बीएनपी नायका सहित अनेक नाम कंपनियों से ऑफर प्राप्त हुए है।

बी०टेक कम्प्यूटर साइंस (2022-26) बैच की छात्रा गुंजन भनवाल को वैश्विक कंपनी एटलैसियन से 66.01 लाख रूपये का पैकेज मिला है, जो 2026 बैच की प्लेसमेंट की शुरूआज में ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना। इसी बैच की छात्रा विभा चंदोला को गूगल से 54.84 लाख रूपये का प्रतिष्ठित प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुआ है। अल्मोडा की वैष्णवी करायत को बैंक ऑफ न्यूयार्क से 22 लाख रूपये तथा रानीखेत की दिव्या शाह को जेपी मॉर्गन चेस से 19.75 लाख रूपये का पैकेज मिला है।

अन्य प्लेसमेंट आंकड़ो के अनुसार इन्फोसिस में 78, टेक महिंद्रा में 52, एलटीआई माइंडट्री में 37, कोडिंग निंजास में 30, कोग्निजेंट में 17 छात्रों आदि का चयन हो चुका है।

भीमताल परिसर के 2026 बैच में अब तक कम्प्यूटर साइंस के तकरीबन 250, मैनेजमेंट में तकरीबन 50 तथा कोर इंजीनियरिंग में तकरीबन 50 प्रतिशत छात्र प्लेस्ड हो चुके हैं। यह उपलब्धि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के उच्च शैक्षणिक मानको, अनुशासन और उत्कृष्टता को सशक्त प्रमाण है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page