विधायक सरिता आर्य ने किया त्रितीक्षा कपिल पार्क का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

नगर में विधायक सरिता आर्य द्वारा त्रितीक्षा कपिल चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम सभी ने स्व तृतिष्का कपिल के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद उनको याद किया गया। साथ ही पार्क में राष्ट्रीय ध्वज भी स्थापित किया गया। इस दौरान देश भक्ति गीतों व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।


नगर के गाँधी कालौनी निवासी स्व त्रितीक्षा कपिल पूर्व चेयरमैन स्व बृज मोहन कपिल की पौत्री और नगर की एक होनहार बेटी थीं। जिन्होंने ताइक्वांडो में कई बार उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। और कई पदक भी जीते। जिसपर उन्हें 2018 तीलू रौतेली पुरूस्कार से सम्मानित किया गया । कुछ समय पूर्व 21 वर्ष की आयु में उनका आकस्मिक निधन हो गया। जिससे सभी को काफी आहत पहुँची। नगर की होनहार बेटी को हमेशा याद रखने के लिए नगर पालिका भवाली ने चिल्ड्रन पार्क का नाम तृतिष्का कपिल के नाम पर रखने का निर्णय लिया। बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दी। और बुधवार को विधायक सरिता आर्य द्वारा त्रितीक्षा कपिल चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में तृतिष्का के पिता पीयूष कपिल व माता सोनिका कपिल भी मौजूद रही। विधायक सरिता आर्य ने बताया कि त्रितीक्षा कपिल तीलू रौतेली सम्मान से सम्मानित है। इस पार्क के जरिए आने वाली पीढ़ी भी उनकी प्रतिभा जो जान सकेगी। और इससे प्रेरणा लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

इस दौरान विधायक सरिता आर्य, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ईओ संजय कुमार, कोतवाल उमेश मलिक, एसएसआई प्रकाश मेहरा, प्रियंका कपिल, पीयूष कपिल, सोनिका कपिल, घनश्याम बिष्ट, कंचन साह, मनीष साह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page