मिशन लाइफ::हेड़ियागाँव मे चलाया सफाई अभियान, किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

वन विभाग के मार्गदर्शन में सरकार द्वारा वन क्षेत्र में सफाई और हर जगह पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे मिशन लाइफ के अंतर्गत आज हैडियागांव क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया , और सभी उपस्थित लोगों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ली गई। यह मिशन दुनिया भर के लोगों, समुदायों और संगठनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली अपनाने केलिए प्रेरित करने के मकसद से सरकार द्वारा सभी जगह चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों द्वारा अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर वन पंचायत सरपंच और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकला जोशी, प्रताप राणा,चेतन जोशी, भावना नेगी, मुन्नी जोशी, पूरन चंद्र, अंशिका जोशी, रितिका नेगी , डिप्टी रेंजर दीप जोशी, शाही जी और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page