भ्रामक वीडियो फैलाई आईटी एक्ट पर होगी कारवाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। सोशल मीडिया में नगर के रामगढ़ रोड़ में बाघ का वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ वन विभाग कार्यवाही करेगा। वन विभाग खोज में जुट गया है। संबंधित के खिलाफ आईटी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि सोशल मीडिया में सड़क पार चहल कदमी करता हुआ बाघ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने पोस्ट करते हुए वीडियो भवाली रामगढ़ रोड का बताया है। साथ ही यह वीडियो व्हाटसएप व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया गया। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है, उन्होंने कहा कि यह वीडियो भवाली रोड का नहीं है, कहा गलत व भ्रामक वीडियो प्रसारित करने पर आईटी एक्ट के तहत उस पर कारवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page