परिवहन मंत्री फिर हुआ स्वास्थ्य खराब,अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें

परिवहन मंत्री चंदनराम दास का स्वास्थ्य एक बार फिर खराब हो गया हैं। उन्हें मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इससे पहले 16 जून को विधानसभा सत्र के दौरान भी दास का स्वास्थ्य खराब हो गया था। तब वे कई दिन तक दिल्ली में मेदांता अस्पताल में भर्ती रहे थे।
सूत्रों के अनुसार दास का स्वास्थ्य कुछ दिन पहले अचानक खराब हो गया। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उनके बीपी में गिरावट आ गई थी। रविवार सुबह आठ बजे मंत्री को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका बीपी लो चल रहा था और सेप्टिक शॉक जैसा महसूस हो रहा था। 24 घंटे बाद स्थिति थोड़ा सामान्य हुई है। इनका ऑक्सीजन सपोर्ट, बीपी की स्थिति सुधरी है। चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य को नियंत्रित बताया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page