ओखलकांडा में कल लगेगा बहुउद्देश्यीय शिविर, प्रभारी मंत्री खजान दास करेंगे शुभारंभ
नैनीताल, 19 जुलाई। उत्तराखंड सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत सोमवार, 20 जुलाई 2026 को विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम नाई स्थित रामलीला मैदान में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेश के समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं भाषा विभाग के मंत्री तथा नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास करेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी जिला स्तरीय एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समस्त तैयारियों के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें तथा अपने-अपने विभागों के स्टॉल स्थापित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने क्षेत्र में संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की पूरी जानकारी के साथ शिविर में उपस्थित रहेगा, ताकि आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके।
प्रशासन के अनुसार शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना तथा जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

