सराहनीय कार्य::रामनगर में दिव्यांग बच्चों को बांटी राहत सामग्री, लोगो से की मदद करने की अपील

ख़बर शेयर करें

। हिन्दू यु एस आर दिव्यांग स्कूल में समाजसेवियों ने बच्चों के लिए आवश्य सामग्री बांटी। शिक्षा ले रहे स्कूल के 100 बच्चों के लिए राहत सामग्री दी गई। समाज सेवी हेमंत गोनिया, मोहन बिष्ट ने बताया कि विद्यालय में केंद्र व राज्य सरकार से 1 रु तक नही आता। दिव्यांग बच्चों की पीड़ा देखते हुवे बुधवार को दो हविल्चेयर, कॉपिया, पेंसिल, रबर, चॉकलेट, आटा, चावल दाल सामग्री दी गई। विद्यालय के संदीप तिवारी, कविता बिष्ट को बच्चों के लिए 10 हजार का चेक सौपा गया। साथ ही बच्चों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी। प्रदीप तिवारी, दीपा बिष्ट, मन्नू शर्मा, महेंद्र सिंह धौनी, अतुल बिष्ट, वंश गोनिया, कविता, नवीन बिष्ट, अतुल बिष्ट, प्रदीप तिवारी ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि आगे भी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने लोगो दिव्यांग बच्चों की मदद करने को अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया क्यों है खास जाने
Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page