भवाली। आज के दौर में जहां छोटी छोटी बातों पर लोग अपने नैतिक मूल्यों को भूलते जा रहे हैं, वहीं भवाली नगर पालिका के मनोज तिवारी ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने पालिका परिसर में गिरे मिले 22 हजार रुपये उनके वास्तविक मालिक को लौटाकर साबित किया कि ईमानदारी आज भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को इदरीश खान किसी काम के सिलसिले में नगर पालिका पहुंचे थे। इस दौरान उनकी जेब से 22 हजार रुपये पालिका परिसर में गिर गए। परिसर में मौजूद मनोज तिवारी की नजर जब इन रुपयों पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें सुरक्षित संभालकर रख लिया। कुछ देर बाद इदरीश खान रुपये खो जाने की जानकारी देते हुए नगर पालिका पहुंचे। इसके बाद पालिका टीम ने जांच-पड़ताल कर उन्हें उनकी रकम वापस लौटा दी। अपनी खोई हुई रकम वापस मिलने पर इदरीश खान ने राहत की सांस ली। वहीं, मनोज तिवारी की इस पहल ने लोगों के बीच ईमानदारी और आपसी विश्वास का संदेश दिया। इस दौरान मनोज तिवारी, पंकज जोशी, किशन अधिकारी, मनोज पाण्डे रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



