नैनीताल में युवक ने टैक्सी बाइक चालक पर लगाए मारपीट के आरोप

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। शहर के तल्लीताल क्षेत्र निवासी एक युवक ने टैक्सी बाइक चालक पर अभद्रता और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरु निवास कंपाउंड तल्लीताल निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि शुक्रवार रात सुबह साढ़े नौ बजे बारा पत्थर क्षेत्र से घर की ओर आ रहा था। तभी बारापत्थर में खड़े एक टैक्सी बाइक चालक ने बिना बात उसके साथ अभद्रता कर दी। जब उसने इस पर विरोध जताया तो बाइक चालक से गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। मामले में एसआई हरीश सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर संबंधित टैक्सी बाइक चालक की तलाश की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page