कैंची धाम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सपरिवार सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करते हुए गहरी आस्था प्रकट की।कैंची धाम पहुंचने पर मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर ओम बिरला ने मंदिर की व्यवस्थाओं और बाबा नीम करौली महाराज के जीवन व उनके चमत्कारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
दर्शन के बाद ओम बिरला ने कहा कि बाबा के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत और अलौकिक आनंद की अनुभूति हुई है। उन्होंने शीघ्र ही पुनः कैंची धाम आने की इच्छा भी व्यक्त की। इस दौरान टी बोर्ड घोड़ाखाल के कर्मचारी बबलू उप्रेती ने लोकसभा अध्यक्ष को चाय बागान घोड़ाखाल में उत्पादित ऑर्गेनिक चाय भेंट की। कार्यक्रम में नैनीताल सांसद अजय भट्ट, मंडल अध्यक्ष बेतालघाट नीरज बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी, पंकज निगलटिया, अजय तिवारी, महेंद्र बिष्ट, एसडीएम कैंची धाम श्रीमती मोनिका, तहसीलदार भुवन भंडारी सहित राजस्व विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page