कैंची धाम स्थित कासामाउंट होटल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की सराहना

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैंची धाम स्थित कासामाउंट होटल में अध्यक्ष ओम बिरला पहुँचे। उनके स्वागत में होटल संचालक अखिलेश सेमवाल ने खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने लिए गौरव और सौभाग्य का क्षण बताया।
इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने होटल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और विशेष रूप से यहां परोसे जा रहे स्थानीय व्यंजनों की जमकर सराहना की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक स्वाद को बढ़ावा देना बेहद महत्वपूर्ण है। वोकल फॉर लोकल की भावना को आगे बढ़ाते हुए ओम बिरला ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को प्रोत्साहन देना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने होटल प्रबंधन को ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
उनके आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। साथ ही यह दौरा स्थानीय पर्यटन और व्यवसाय के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page