विधानसभा अध्यक्ष से बदसलूकी पर कांग्रेस के विधायकों का पुतला जलाया

ख़बर शेयर करें

भवाली। सदन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के साथ कांग्रेसी विधायको के व्यवहार से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। आक्रोशित भाजपाइयों ने गुरूवार को मुख्य चौराहे पर कांग्रेस के विधायकों का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की गई। मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती ने बताया कि कांग्रेसी विधायको का विधानसभा अध्यक्ष के साथ किया गया अमर्यादित व्यवहार निंदनीय है। सभी भाजपाई इससे आहत हुए है। जिसके विरोध में मुख्य चौराहे पर कांग्रेसी विधायको का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भगवती सुयाल, नीमा बिष्ट, उमा पढालनी, प्रगति जैन, वर्षा आर्य, रेशमा खान, तनुजा, नीमा, ज्योति साह, कंचन साह, मीना बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page