नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन किए

ख़बर शेयर करें
  • प्रदेश की खुशहाली की कामना की

भवाली। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य वरिष्ठ ने कांग्रेस नेता भीमताल विधानसभा प्रभारी भुवन तिवारी के साथ कैंची धाम में बाबा नीब करौरी बाबा के दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान यशपाल आर्य ने बाबा को कंबल चढ़ाकर श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचेंगे, इसलिए पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ जाने वाले यात्रियों को जाम की समस्या से राहत देने के लिए बाईपास मार्ग को जल्द शुरू किया जाना चाहिए। साथ ही पार्किंग निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और आपातकालीन सेवाओं, विशेषकर एंबुलेंस को लाभ मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर यातायात और पार्किंग व्यवस्था से स्थापना दिवस के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की उन्नति, शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना भी की।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, नालों पर बना अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page