भवाली में रेहड़ की महिलाओं ने भीमताल भवाली मोटर मार्ग किया जाम, अनिश्चित कालीन प्रदर्शन की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में पेयजल की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। सोमवार को रेहड़ की 50 से अधिक महिलाओ ने जल संस्थान कार्यालय दफ्तर के अंदर जमीन में बैठकर धरना दिया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, सभासद पूजा भारती, किशन अधिकारी ने भी महिलाओ के समर्थन में धरने पर बैठे रहे। वही महिलाओ से सड़क जाम जकर विरोध जताया। जल संस्थान मुर्दाबाद के नारे लगाएं। महिलाओं ने जल संस्थान अधिकारियों पर अभद्रता कर बात नही सुनने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि कई दिनों से पानी नही आ रहा है। कर्मचारी फोन नही उठा रहे हैं। जल संस्थान कार्यालय पहुँचने पर कर्मचारी सही से बात नही करते। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि सभी वार्डो में पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है। अधिकारी पेयजल समस्या दुरुस्त नही कर पा रहे हैं।बेटी बचाओ बेटी पढाओ के संदेश पर महिलाओं से अभद्रता की जा रही है। जिससे पररेशान महिलाओ ने जल संस्थान दफ्तर में जमीन में बैठकर धरना दिया है। महिलाओ ने निस्तारण नही होने पर सड़क जाम करने का निर्णय लिया है। सभासद पूजा भारती ने बताया कि महीनों से एक समय पानी आ रहा था। तीन दिनों से पानी की एक बून्द नलो में नही है। जल संस्थान आने पर अधिकारी अभद्र व्यहार कर रहे हैं। जिससे पररेशान होकर महिलाओ ने सड़क जाम करने का निर्णय लिया है। समस्या हल होने के बाद ही महिलाएं हटेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक सीज

इस दौरान सुनीता आर्या, गीता आर्या, मंजू गुणवंत, मधुली देवी, ममता चौहान, प्रीति रावत, जीवन पाण्डे, आशा देवी, हिमांशु पाण्डे, कविता टंडन, नीरज कफलतिया, मृणाल आर्या, मो अकील, पवन पाण्डे, हेमलता पन्त, गीता जोशी, मंजू केलर, ममता पाण्डे आदि महिलाएं रही।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में सीडीओ के निरीक्षण में विकास भवन से अनुपस्थित मिले कर्मी, गेस्ट हाउस में मिली खामियां
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page