चार मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

चार मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत
दुःखद

  • निर्माण कार्य के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
  • अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी
    नैनीताल। बजून क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें एक मजदूर की चार मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी मजदूरों ने घायल अवस्था में उसे तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    जानकारी के अनुसार, बेलवा, पश्चिम चंपारण (नरकटियागंज, बिहार) निवासी सद्दाम हुसैन (35) पुत्र सगीर हुसैन, बजून क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रहा था। कार्य के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चार मंजिला ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page