भवाली। रोडवेज कार्यशाला फर सौली में रोजवेज संयुक्त परिषद ने दो महीने से वेतन नही मिलने पर धरना प्रदर्शन किया। वेतन दो आज दो अभी दो नारे लगाए। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन नही मिलने से बच्चों की पढ़ाई में फर्क पढ़ने लगा है। ट्यूशन फीस से लेकर स्कूल फीस देने के लिए परेशानी होने लगी है। अध्यक्ष टीका सिंह ने बताया कि दो माह से कर्मचारी उधारी कर परिवार चलाने को मजबूर है। बच्चों की दो महीनों से स्कूल की फीस नही दी है। अब दुकानों से उधार राशन लेने में भी शर्म आनी लगी है। कहा कि अगर जल्द वेतन नही मिला तो कार्यबहिष्कार किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
इस दौरान टीका सिंह, अशोक अधिकारी, दीपक कुमार, संजय प्रसाद, विनोद चंद्र, मयंक मिश्रा, कृपेन शंकर, जगदीश चंद्र, मनीष चंद्र आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें