भवाली। राम मंदिर ट्रस्ट सदस्य, जगतगुरु व शंकराचार्य ज्योतिर्मठ वाशुदेवनांद सरस्वती जी महाराज ने सोमवार को कैची धाम नीब करौली बाबा के दर्शन किये। पूरी सुरक्षा के साथ पहुँचे महाराज ने सामान्य तरह से नीब करौली महाराज के दर्शन कर सुख शान्ती की प्राथना की। वही निगलाट स्थित खड़क सिंह मेहरा के घर के पास शिव मंदिर में रुककर लोगो को आशीर्वाद दिया। अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के सदस्य जगतगुरु शंकराचार्य ज्योतिर्मठ वाशुदेवनांद सरस्वती महाराज ने कहा कि देवीधुरा महायज्ञ को जा रहे थे। रास्ते मे कैंची धाम के दर्शन किये। श्यामखेत स्थित नानतिन महाराज आश्रम में कुछ देर रुकने के बाद बाद गए। उन्होंने कहा कि 2023 लास्ट तक अयोध्या में राम लला विराजमान हो जाएंगे। निर्माण कार्य जोरो पर किया जा रहा है। उत्तर भारत में कई मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है। कहा 20 जून को देवीधुरा में धर्म सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। वही महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लग गया। देर शाम वह देवीधुरा को गए। इस दौरान दण्डी स्वामी शंकरानंद गिरी जी महाराज, जितेंद्र नाथ जी महाराज, धनंजय गिरी जी महाराज, राजेश्वरानंद जी महाराज, खड़क सिंह मेहरा, बालम मेहरा, दुर्गा तिवाड़ी, अजय मेहरा, चन्दन मेहरा, आरती भगत, उसा तिवारी, भगवती जोशी, निर्मला मेहरा, माधवी मेहरा, गुंजन सिंह मेहरा, अजय मेहरा, प्रमोद मेहरा, सरोज पंत, गौरव जोशी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ज्योति देवी, वैशाली, नेगी, गीता मेहरा,
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

