सड़क दुर्घटना:: तीन की मौत,बस को कब्जे में लिया

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार पति- पत्नी और उनकी 12 साल की भतीजी को कुचल दिया। इस दौरान महिला और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गंभीर घायल युवक एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा

रायवाला थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि बाइक सवार शाहबान (32) पुत्र इश्तियाक निवासी ग्राम सराय, ज्वालापुर, हरिद्वार पत्नी आसमा (28) और भतीजी मिस्भा पुत्री शाहजाद हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी मोतीचूर के जंगल में फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रही बाइक से टकरा गई। पति, पत्नी और भतीजी जैसे ही हाईवे पर गिरे, तो पीछे से तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसमा और मिस्भा ने दम तोड़ दिया। घायल शाहबान को आपातकालीन सेवा से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। एम्स में इलाज के दौरान शाहबान की भी मौत हो गई। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page