भवाली में पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने रोपा मोरपंखी का पौंधा

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में विभिन्न स्थानों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने चिल्ड्रन पार्क में पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। साथ ही पार्क में मोरपंखी का पौंधा रोपा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रो के लिए हर दिन पर्यावरण दिवस है। ये हर दिन शहर के साफ स्वच्छ बनाने में अपनी अहम भागीदारी निभाते हैं। इसलिए हर दिन को इसी तरह मानने की जरूरत है। जिससे समाज व देश को स्वच्छ व साफ किया जा सके। इस दौरान समाज सेवी गौरव जोशी, राजू जोशी, हरीश जोशी, शिशुपाल वाल्मीकि, पप्पू वाल्मीकि, डॉली आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

You cannot copy content of this page