भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे, बदरीनाथ के नवंबर में

ख़बर शेयर करें

दशहरा के अवसर पर उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इस साल अब तक करीब चालीस लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा देवगुरु पर्वत पर विराजमान है देवगुरु बृहस्पति की तपोस्थली, श्रद्धालुओं की हर मनोकामना होती है पूर्ण

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने बताया कि दशहरा पर निकाले गए मुहूर्त के मुताबिक, बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार 19 नवंबर को शाम 335 बजे बंद होंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्तूबर को प्रात 8.30 बजे भैया दूज के अवसर पर बंद करने का मुहूर्त निकाला गया है। मद्महेश्वर के कपाट 18 नवम्बर और तुंगनाथ के कपाट 7 नवम्बर को बंद किए जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्तूबर को बंद होंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा देवगुरु पर्वत पर विराजमान है देवगुरु बृहस्पति की तपोस्थली, श्रद्धालुओं की हर मनोकामना होती है पूर्ण
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page