जाख चौरसा में अवैध खनन जोरो पर, जाख बुढलाकोट नवनिर्मित पुल के निचे ही खोद डाली जमीन, पुल के अस्तित्व को बना खतरा

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- जाख बुढालकोट में इन दिनों अवैध खनन जोरो पर है जिसमे दिन रात जाख ग्राम सभा के नीचे बहने वाली शिप्रा नदी पर अवैध रूप से उपखनिज निकाल कर ग्राम सभा पर भारी खतरा मंडरा रहा है, वही मार्ग पर बने नवनिर्मित पुल पर का भी अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है।

आपदा की मार से अभी ग्राम सभा पूरी तरह उबरा नही है कि उससे पहले ही कुछ खनन माफियाओं द्वारा एक बार फिर ग्राम सभा तथा नवनिर्मित पुल के निचे से अवैध रूप से खनन कर सभी को खतरे में डालने का कार्य किया जा रहा है, वही इस पुल से रोजना जाख, कफुल्टा,चौरसा, बुढालाकोट के ग्रामीणों द्वारा आवाजाही की जाती है लेकिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा दिन में ही खुले आम पुल के निचे से रोजना अवैध खनन किया जा रहा है,

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

वही आपदा के बाद से ही सबसे बड़ी मार ग्राम सभा के लोगो द्वारा ही झेली गयी थी जिसमे नदी के तेज बहाव से तमाम ग्राम सभा को जोड़ने वाला पुल बह गया था, जिसके बाद ग्राम सरकार द्वारा ग्राम सभा को जोड़ने के लिए नए पुल का निर्माण किया था, लेकिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा पुल के ठीक नीचे ही अवैध खनन कर नवनिर्मित पुल को खतरे में डाल दिया है,
जिसमे ग्रमीणों का कहना है कि अगर बारिश के चलते थोड़ा भी नदी का बहाव तेज होता है तो यह पुल बहने का खतरा बना हुवा है,
वही ग्राम सभा के लोगो द्वारा कहा गया कि अगर प्रसाशन द्वारा इस अवैध खनन पर रोक नही लगायी गयी तो ग्राम सभा के लोगो द्वारा आन्दोलन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page