भवाली रामलीला में राम विवाह में झूमे बाराती, बरसे फूल

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर की आदर्श रामलीला में बुधवार देर शाम माँ सरस्वती की आरती के साथ मंचन शुरू किया गया। मुख्य अतिथि हेम आर्या रहे। तृतीय दिवस में राम सीता विवाह, मंथरा कैकई संवाद, दशरथ कैकई संवाद, कौशल्या भवन का मंचन किया गया। नगर व दूर दराज के ग्रामीणों ने भारी संख्या पहुँचे। राम सीता विवाह में सभी ने भगवान राम को शुभकामनाएं दी। देर रात 11 बजे तक मंचन किया गया। इस दौरान इस दौरान आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष बालम सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष हरिशंकर कांडपाल, संजय जोशी, राजेन्द्र प्रसाद कपिल, पवन भाकुनी, लवेन्द्र क्वीरा, महेश जोशी, सतीश चन्द्र, राजेन्द्र चन्दोला, कैलाश चन्द्र सुयाल, मनीष साह, गणेश पंत, सद्दा मिया, लोकेश पालीवाल, अभिषेक मेहता आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page