भवाली में टैक्सी के लिए यात्री परेशान, घंटों चौराहे पर कर रहे इंतजार

ख़बर शेयर करें
  • कैंची धाम में भीड़ के चलते सेनिटोरियम से संचालित हो रहे हैं सौ से अधिक टैक्सी वाहन

भवाली। कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेनिटोरियम क्षेत्र से संचालित की जा रही शटल टैक्सी व्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। शनिवार को भवाली चौराहे पर नैनीताल और हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को घंटों तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा।कैंची धाम में यातायात दबाव कम करने के लिए प्रशासन की ओर से सेनिटोरियम से कैंची धाम तक सौ से अधिक टैक्सी वाहनों को शटल सेवा में लगाया गया है। इसके चलते भवाली से नैनीताल और हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को नियमित टैक्सी वाहन नहीं मिल पा रहे हैं।शुक्रवार को भवाली चौराहे पर बड़ी संख्या में यात्री वाहन के इंतजार में खड़े दिखाई दिए। नैनीताल जा रहे रोहित, अमित, गीता और उमेश ने बताया कि वीकेंड के समय शटल व्यवस्था के कारण सामान्य रूट पर जाने के लिए वाहन कम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार घंटों इंतजार करने के बाद वाहन उपलब्ध हो पाता है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कैंची धाम में यातायात व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही भवाली से नैनीताल और हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था भी की जानी चाहिए, ताकि स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों को परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  चांफी-पदमपुरी मोटर मार्ग की बदहाली पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page