जेसीबी के आगे बैठ जाऊंगा, लेकिन घर नही टूटने दूंगा, विधायक

ख़बर शेयर करें

जिलेभर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ सोमवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ कलेक्ट्रेट सभागार में धरना देने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें कलेक्ट्रेट गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद बेहड़ गेट पर ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद देखते ही देखते धरनास्थल पर बेहड़ के साथ जिलेभर से सैकड़ों लोग धरने पर बैठ गए। इस दौरान बेहड़ ने कहा कि जेसीबी के आगे वह खुद खड़े हो जाएंगे, लेकिन लोगों के घरों को टूटने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

विधायक बेहड़ ने तीन दिन पहले कलेक्ट्रेट सभागार में अकेले धरना देने का निर्णय लिया था। सोमवार को बेहड़ सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार के गेट पर पहुंचे, जहां सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद बेहड़ गेट पर धरने पर बैठ गए। इस बीच कुछ कार्यकर्ता बेहड़ के साथ धरने पर बैठे थे, लेकिन आधे घंटे बाद ही जिलेभर से लोग बाइक, कार, ट्रैक्टर, बसों से मौके पर पहुंच गए और बेहड़ के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान बेहड़ ने कहा कि सरकार का काम लोगों को बसाना है उजाड़ना नहीं। कहा अतिक्रमण हटाओ अभियान को तत्काल रोक जाए। उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर हटाए गए लोगों को विस्थापित करने की मांग की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page