कैंची धाम में श्रद्धालुओं से ज्यादा किराया लिया तो होगी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- कैची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन विभाग द्वारा किराए तय कर दिया गया है जिसमें खैरना से कैची धाम का शटल सेवा का किराया 40 तथा क्वारब से कैंची धाम का 100 रुपया किराया तय किया गया है, वही भवाली से कैंची धाम शटल सेवा का किराया भी 40 रुपये तय किया गया है। वही यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए खैरना तथा गरमपानी में 2 बैरियर बनाये गए है, जिसमे रानीखेत तथा अल्मोड़ा की तरफ से आने वाले वाहनो को खैरना बेरियर में रोक दिया जाएगा, वही बेतालघाट से आने वाले वाहनो को गरमपानी बेरियर में रोक दिया जाएगा। वही सभी यात्रियों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुँचाया जाएगा।
वही कोश्या कुटोली की तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि तय किये गए किराये से अधिक किराया लेने पर वाहन स्वामी तथा चालक पर शक्त कार्यवाही की जाएगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page