चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं तो मौसम की जानकारी लेकर निकले

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से मौसम की पुख्ता जानकारी लेकर ही यात्रा पर आने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लव जेहाद जैसी घटनाओं को लेकर कहा कि इस तरह के मामलों को रोकने के लिए धर्मांतरण का कड़ा कानून ला चुके हैं और कानून अपना काम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देहरादून में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में आए चक्रवाती तूफान को लेकर कहा कि इसका असर उत्तराखंड के मौसम पर भी देखा जा रहा है। मौसम में आए बदलाव को लेकर सभी एजेंसियों को सतर्क किया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page